Thursday, February 6, 2020

नुक्कड़ नाटक से बताया खाद्य पदार्थ में मिलावट करना घातक


बैतूल| शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को जेएच कॉलेज में किया गया। नुक्कड़ नाटक में खाद्य पदार्थों में मिलावट कितनी घातक हो सकती है, इसको लेकर लोगों को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में अमोल नागले एवं साथी जेएच कॉलेज बैतूल ने प्रथम, पद्मावती महाविद्यालय पूंजी चोपना के प्रभात मुखर्जी एवं साथी द्वितीय व शासकीय कॉलेज बगडोना सारनी के घनश्याम काले एवं साथी तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2100, द्वितीय 1100 तथा तृतीय पुरस्कार 550 रुपए दिया। पुरस्कार वितरण के अवसर पर अपर कलेक्टर साकेत मालवीय, एडीपीसी संजीव श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ. विजेता चौबे, डॉ. सुखदेव डोंगरे, संयोजक डॉ. जीपी साहू मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-adulteration-of-food-items-is-fatal-with-street-plays-064034-6565306.html

No comments:

Post a Comment