Tuesday, February 4, 2020

जिला अस्पताल की सफाई करने पहुंचे नपा के अमले को प्रदर्शनकारियों ने लौटा दिया


जिला अस्पताल सफाई कर्मचारियों की मंगलवार को लगातार चौथे दिन हड़ताल जारी रही। उनकी हड़ताल के चलते आईसीयू, महिला और शिशु जैसे वार्डों में गंदगी का अंबार है। जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। मरीजों को रुकना मुश्किल हो रहा है। अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी भी गंदगी के कारण परेशान हैं। जिला अस्पताल की सफाई के लिए पहुंचे नगर पालिका के अमले का भी प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया। उन्होंने किसी को भी अस्पताल परिसर में सफाई नहीं करने दी। हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को भी जिला प्रशासन को अपनी मांगों काे लेकर ज्ञापन सौंपा। सिविल सर्जन का कहना है कि सफाई कर्मचारी नियमितिकरण की मांग कर रहे हैं। इसे पूरा कर पाना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। इसके लिए वह पिछले चार दिनों से जिला अस्पताल के सामने पंडाल लगाकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जिला अस्पताल के हालात बिगड़ गए हैं। जगह-जगह कचरे ढेर लग गए हैं। इस कारण मरीजों को अस्पताल में रुकना मुश्किल हो रहा है।

नपा का अमला पहुंचा तो बने विवाद के हालात


रात को जिला अस्पताल की सफाई के लिए नगर पालिका के सफाई कर्मियों को लगाया गया था, लेकिन जैसे ही कर्मचारी अस्पताल में सफाई करने पहुंचे वैसे ही हड़ताली कर्मचारी वहां पहुंच गए और सफाई करने से उन्हें रोक दिया। इससे विवाद की स्थिति बन गई। हड़ताली कर्मचारियों के खदेड़ने के कारण सफाई का कार्य नहीं हो सका। हालांकि पुलिस बुलाई गई थी। मगर तब तक नगर पालिका के सफाईकर्मी अस्पताल से जा चुके थे।

सीधी बात
डाॅ. आरएस त्रिपाठी,सिविल सर्जनसफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा कर पाना संभव नहीं


{ सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं प्रबंधन उन्हें काम पर क्यों नहीं लौटा पा रहा हैं।

- सफाई कर्मचारी नियमितिकरण या फिर रेडक्रास में नियुक्ति देकर अधिक वेतन की मांग कर रहे हैं। यह दोनों ही मांगें शासन की नीति के तहत पूरी कर पाना जिला अस्पताल या सीएमएचओ कार्यालय स्तर पर संभव ही नहीं है।

{ कर्मचारी 30 दिन का वेतन दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

- प्रदर्शनकारियों से कई बार बात कर चुके हैं। सफाई कर्मचारियों को माह में 30 दिन का वेतन दिए जाने का भराेसा दिया है। फिर भी वे काम पर नहीं लौट रहे हैं।

{ जिला अस्पताल के बुरे हाल हैं, अब प्रबंधन क्या करेगा।

- बुधवार काे जिला अस्पताल के कर्मचारी खुद ही सफाई करेंगे। साथ ही विज्ञापन जारी करके नई भर्तियां करने के विकल्प पर भी विचार कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी बोले- 26 दिन का मिल रहा मानदेय

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष आदित्य बाल्मीक ने बताया कि अस्पताल के सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सफाई कर्मियों का कहना है कि उन्हें रेडक्रास के माध्यम से करीब दो हजार रुपए का मानदेय दिया जाता है। इसके अलावा रोगी कल्याण समिति के तहत लगाए गए सफाई कर्मियों को 26 दिन का मानदेय दिया जाता है। उनकी मांगें हैं कि कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर राशि दी जाए।

प्रसूती, महिला और आईसीयू वार्ड तक में लगे कचरा के ढेर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news protesters returned the staff of napa who came to clean the district hospital
Chhatarpur News - mp news protesters returned the staff of napa who came to clean the district hospital


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-protesters-returned-the-staff-of-napa-who-came-to-clean-the-district-hospital-080534-6550035.html

No comments:

Post a Comment