बरेली | मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के लिए मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें चयन होने पर कक्षा 9 से 12वीं तक प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। शासकीय माध्यमिक शाला जनकपुर विकास खंड बाड़ी के छात्र संजय कुशवाहा पुत्र गुलाब सिंह कुशवाहा का इस छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ। छात्रवृत्ति के लिए इस छात्र का चयन होने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश वर्मा, शिक्षक कमलेश पाराशर, यशोदा घुरे, सचिन राय, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, ग्राम पंचायत पिपरिया करन सिंह सरपंच रुक्मणी यशवंत राय, बीआरसीसी आरसी राजपूत, संकुल प्राचार्य अमान सिंह चौधरी, ने शुभकामनाएं दी है ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-means-selected-in-low-merit-scholarship-063545-6675588.html
No comments:
Post a Comment