Friday, February 7, 2020

सरकार ने ताप्ती ट्रस्ट बनाया, अब नर्मदा की तरह होगी पूजा : मंत्री


प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा हमारी सरकार ने ताप्ती जी का ट्रस्ट बनाया है। अब ताप्ती का पूजन भी नर्मदा जी की तरह करवाएंगे।

देश में यदि धर्म बचा है तो केवल माता- बहनों के कारण, इसलिए पूजा तो उनकी होनी चाहिए। विश्वकर्मा बढ़ई समाज ने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की सराहनीय पहल की है। महिला के रोजगार से जुड़ने से पूरा परिवार मजबूत होगा। वे विश्वकर्मा बढ़ई समाज के विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के समापन पर गंज मंदिर में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा महिला के रोजगार से जुड़ने से पूरा परिवार मजबूत हो जाता है। हम इस पहल से मुख्यमंत्री को भी अवगत कराएंगे। समाज का बैतूल जैसा संगठन और भवन मैंने और कहीं नहीं देखा। हर समाज को इसी तर्ज पर भवन बनाने चाहिए।

पीएचई मंत्री ने परिसर में शेड पर निर्माण के लिए 9.84 लाख रुपए की घोषणा की

कार्यक्रम में पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा हर समाज का ऐसा संगठन होना चाहिए। इससे समाज के गरीब लोगों की तो मदद होती ही है, ताकत और एकता भी रहती है। सामाजिक संगठनों से ही समाज और देशहित के काम होते हैं। इस कार्यक्रम में विधायक निलय डागा, धरमूसिंह सिरसाम, ब्रह्मा भलावी आदि उपस्थित थे। समाज के आग्रह पर परिसर में शेड निर्माण के लिए 9.84 लाख रुपए की राशि देने की भी घोषणा की।

प्रोजेक्टर पर दिखाई समाज की उपलब्धियां

इस कार्यक्रम में समाज द्वारा की गई गतिविधियों को प्रोजेक्टर पर दिखाया गया। इसमें समाज द्वारा साल भर की जाने वाली गतिविधि तथा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए की गई पहल का चित्रण किया। कार्यक्रम में वृद्धजनों एवं अतिथियों के सम्मान के बाद समाज के प्रतिभावान छात्र- छात्राओं और विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया।

बैतूल। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री पीसी शर्मा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news government created tapti trust now pooja will be like narmada minister


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-government-created-tapti-trust-now-pooja-will-be-like-narmada-minister-064046-6573286.html

No comments:

Post a Comment