Monday, February 10, 2020

दुधारू मवेशी खरीदने से लेकर दूध बेचने तक करें व्यवस्था, नाबार्ड देगा सब्सिडी


जिला पंचायत सभागृह में जिला प्रशासन व नाबार्ड ने बनाई कार्ययोजना

वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करना है। इसे लेकर जिला प्रशासन और नाबार्ड ने कार्ययोजना तैयार की है। जिला पंचायत सभागृह में जिला पंचायत सीईओ रौशनसिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में तय किया गया कि जिलेभर में मिल्क रूट पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़कर दुग्ध उत्पादन बढ़ाया जाएगा। इसमें दुधारू मवेशी खरीदने से लेकर दूध बेचने तक की व्यवस्था होगी। गौरतलब है कि किसानों को सिर्फ खेती-किसानी ही नहीं, बल्कि दुग्ध उत्पादन, पशुपालन भी करना होगा।

नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक रवींद्र पी मोरे ने बताया मिल्क रूट पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़कर दुग्ध उत्पादन के लिए प्रेरित किया जाएगा। मापदंड अनुसार दो यूनिट यानी चार पशु लेना होगा, इसके लिए नाबार्ड सामान्य वर्ग के किसानों को 25 फीसदी व अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के किसानों को 33 फीसदी अनुदान (बशर्ते वह डिफाल्टर न हो) दिया जाएगा। उधर, बछड़ा पालन, दूध निकालने की मशीन, शीतलीकरण इकाई, दूध उत्पादों के निर्माण के लिए डेयरी प्रसंस्करण उपकरण खरीद सकता है। बैठक में जिपं सीईओ ने जपं सीईओ, आत्मा के परियोजना संचालक, लीड बैंक प्रबंधक, कृषि एवं पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक, उपायुक्त सहकारिता, केंद्रीय सहकारी बैंक के सीईओ तथा दुग्ध संघ इंदौर के प्रबंधक व आरसेटी के प्रबंधक को जिम्मेदारी सौंपी है।

बैंक ऋण अदायगी तक होगा अनुबंध

राष्ट्रीयकृत बैंक हितग्राहियांे को लोन मुहैया कराएगी। इसके बाद नाबार्ड हितग्राहियों को सब्सिडी (बशर्ते वह डिफाल्टर न हो) व बैंकर्स को जरूरत अनुसार रिफाइनांस करेगी। इसमें बैंकर्स, मिल्क फेडरेशन, दूध उत्पादकों का अनुबंध होगा, ये अनुबंध बैंक ऋण अदायगी तक होगा। इसकी वजह है कि दूध उत्पादक डिफाल्टर या कोई बैंक लोन नहीं जमा नहीं कर पाता
है, तो इसकी रिकव्हरी में मदद मिल्क फेडरेशन करेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-arrangement-from-buying-milch-cattle-to-selling-milk-nabard-will-give-subsidy-071048-6594324.html

No comments:

Post a Comment