Sunday, February 23, 2020

पृथ्वीपुर के भोपालपुरा में बड़ा हादसा टला : थाना प्रभारी ने आग लगे गैस सिलेंडर को घर से बाहर निकालकर बुझाया


पृथ्वीपुर | जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भोपालपुरा में रविवार को सुबह 8 बजे ग्राम के कुछ लोग बूंदी बनाने का काम कर रहे थे। तभी अचानक गैस सिलेंडर के में आग पकड़ गई। देखते ही देखते आग बढ़ गई। जिससे वहां उपस्थित गांव के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग गैस सिलेंडर फटने के डर से भागने लगे। ग्राम के लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी मृगेन्द्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए तत्काल घर के अंदर से सिलेंडर को बाहर मैदान में निकाला और आग बुझाने का काम किया। साथ ही त्रिपाठी ने उपस्थित ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि सिलेंडर का उपयोग करते समय सावधानी जरूर बरतें और अगर किसी भी प्रकार की सिलेंडर में आग लग जाती है, तो घबराएं नहीं तत्काल उसके रेगुलेटर को गीले कपड़े या टाट फट्टी की मदद से आग बुझाकर उसे निकाल दें। जिससे आग का खतरा टाला जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BAREHATA News - mp news major accident averted in bhopalpura prithvipur police in charge extinguished gas cylinder out of house by fire


source https://www.bhaskar.com/mp/sagar/news/mp-news-major-accident-averted-in-bhopalpura-prithvipur-police-in-charge-extinguished-gas-cylinder-out-of-house-by-fire-064013-6698626.html

No comments:

Post a Comment