Wednesday, February 5, 2020

अब ऑन लाइन कर सकेंगे बिजली बिल का भुगतान


दतिया शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 28 हजार बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें बिजली बिल जमा करने के लिए बिजली विभाग के कार्यालय में कतार में घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दतिया बिजली कार्यालय को 1 फरवरी से कैशलेस कर दिया गया है। यानि अब वहां नकद में किसी भी प्रकार के बिल जमा नहीं होगे। उपभोक्ताओं को ऑन लाइन या किसी भी वॉलेट से बिजली बिल जमा करने पड़ेंगे।

बिजली के बिल जमा करने के लिए अभी तक उपभोक्ताओं को ठंडी सड़क स्थित बिजली विभाग के कार्यालय जाना पड़ता था। आमतौर पर माह की 20 तारीख तक उपभोक्ताओं को बिल मिलते थे। इसके बाद जमा करने के लिए अधिकतम 7 दिन का समय। ऐसे में बिजली विभाग के कार्यालय में काउंटर पर नकद बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता था। समयाभाव के चलते कई उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर पाते। उन्हें मजबूरी में सर चार्ज का भुगतान करना पड़ता था। उपभोक्ताओं की इस समस्या को देखते हुए बिजली विभाग ने दतिया शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कैशलेस व्यवस्था लागू कर दी है।

अगर बिल में संशोधन कराया है तो क्या करें...

अगर आपको लगता है कि आपका बिल गलत है। इसमें संशोधन कराना है। तो संशोधन के बाद जितनी राशि कम होता है या जितनी कम राशि का बिल बनता है। उतनी राशि जमा कर सकते है। अगले बिल में यह राशि शून्य हो जाएगी। मसलन आपका बिल 100 रुपए का है। संशोधन के बाद राशि 80 रुपए जमा करनी है तो 80 रुपए ही जमा करें। शेष 20 रुपए की राशि विभाग के पोर्टल पर स्वत: की कम हो जाएगी। अगले माह के बिल में यह राशि शून्य हो जाएगी।

{पेमेंट वॉलेट से- किसी भी पेमेंट वॉलेट से भुगतान की प्रक्रिया में जैसे ही हम अपने कनेक्शन का सर्विस नंबर डालेंगे। स्क्रीन पर बिल आएगा। इसके बाद भुगतान की प्रक्रिया को पूरा कर बिल का भुगतान कर सकते है।

{ऑन लाइन सर्विस सेंटर से- शहर के किसी भी एमपी ऑन लाइन सर्विस सेंटर या कॉमन सर्विस सेंटर से बिलों का भुगतान किया जा सकता है।

{बिजली विभाग के ऑन लाइन पोर्टल से व विभाग मेन गेट पर रखी एटीपी मशीन से भी भुगतान किया जा सकता है।

अब ऑन लाइन होगा बिलो का भुगतान


सुधीर शर्मा, सर्किल इंजीनियर बिजली कंपनी

कैसे जमा कर सकेंगे उपभोकता अपना बिजली का बिल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-now-you-can-pay-electricity-bill-online-071509-6555544.html

No comments:

Post a Comment