अशोकनगर | क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों के बाद भी वाहन चालकों द्वारा सबक नहीं लिया जा रहा है। क्षेत्र में वाहन संचालक बैखौफ होकर लाेडिंग वाहनों में सवारियों को ढो रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इन वाहन चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वाहन संचालक नियम विरुद्ध छोटा हाथी, पिकअप, ट्रैक्टर ट्राली में सवारियां भरकर ले जाए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले चंदेरी थाने के तहत देवी मंदिर में दर्शन करने जा रहे लोगों से भरी ट्राली नाबालिग वाहन चालक की लापरवाही से पलट गई थी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी वही करीब 15 लोग घायल हो गए थे। लोडिंग वाहन चालकों द्वारा ओवरलोड सवारियां ढोई जा रही हैं। शनिवार को शहर के आरओबी से सुबह करीब 10 बजे एक ट्रैक्टर ट्राली गुजरी। ट्राली में करीब 30 बाराती बैठे थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि बारात शाढ़ौरा जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-lessons-are-not-being-taken-even-after-continuous-accidents-riders-carrying-in-loading-vehicles-063037-6691316.html
No comments:
Post a Comment