Saturday, February 8, 2020

रक्त क्रांति में विद्यार्थी भी निभा सकते हैं अहम भूमिका : डॉ. अंकिता सीते


ग्राम पंचायत हिवरखेड़ी में शनिवार काे आयुर्वेदिक अस्पताल में रक्तदान व रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में ग्रामीणाें ने 30 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान विद्यालय के 105 छात्र-छात्राओं का रक्त समूह परीक्षण कर उन्हें प्रमाण पत्र दिए। प्रभारी शिक्षक सुनील पंवार ने बताया शिविर के शुभारंभ के पहले स्कूल प्रांगण से रैली निकाली।

रैली में सरपंच बिंद्रा कैलाशसिंह राजपूत, प्राचार्य एफएस परते, जिला ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. अंकिता सीते माैजूद थे। इस अवसर पर जिला रक्तकाेष अधिकारी डॉ. अंकिता सीते ने रक्तदान करने से शरीर में होने वाले सूक्ष्म एवं एवं बड़े लाभ व कौन-कौन रक्तदान कर सकता है, इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा समाज में पढ़े-लिखे लोगों को भी जानकारी के अभाव में रक्तदान करने से किनारा करते हुए देखा है। लेकिन ऐसे आयोजनों के माध्यम से इन भ्रांतियों को दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम को डॉ. लक्ष्मी कृष्णानी, गोकुल पटेल, कैलाश सिंह राजपूत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बैतूल विधानसभा मिथलेश सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया।

सालगिरह पर 33वीं बार किया रक्तदान

शिविर में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मिथिलेशसिंह राजपूत ने 16वीं बार रक्तदान किया। प्रभारी शिक्षक सुनील पवार ने अपनी शादी की सालगिरह होने के चलते 33वीं बार प|ी नीतू पवार के साथ रक्तदान किया। इसके अलावा डॉ. लक्ष्मी कृष्णानी, संगीता हारोड़े, शुभम यादव, मयंक चौहान, मस्तराम यादव, भगवान सिंग, मनोज गायकवाड़, नितेन्द्र सिंग, अमन खान, अजय दामड़े, मयंक चौहान, करणसिंग चौहान, ज्ञानेश्वर खादीकर, धन्नू सिंग वरकड़े, अर्पित सोलंकी, शिवचरण गढ़ेकर, दिनेशसिंग चौहान सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।

बैतूल। शिविर में रक्तदान करती हुई महिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news students can also play an important role in the blood revolution dr ankita sita


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-students-can-also-play-an-important-role-in-the-blood-revolution-dr-ankita-sita-064022-6579562.html

No comments:

Post a Comment