Sunday, February 9, 2020

माफिया कर रहा पहाड़ी का उत्खनन, ग्रामसभा ने प्रस्ताव पारित कर दर्ज कराई शिकायत फिर भी कार्रवाई नहीं


छतरपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैड़ी में खनन माफियाओं द्वारा एक पहाड़ी का अवैध खनन करते हुए खोखला कर दिया गया। कैंड़ी पंचायत ने ग्रामसभा आयोजित करते हुए इस खनन को रोकने के लिए प्रस्ताव पारित करते हुए जिला प्रशासन को भेजा है। इस प्रस्ताव को पहुंचे 15 दिन से अधिक होने को हैं, इसके बाद भी राजस्व और खनिज विभाग द्वारा काेई कार्रवाई नहीं की गई। मप्र सरकार का एंटी माफिया अभियान बेअसर साबित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार कैड़ी पंचायत स्थित खसरा नंबर 656 और 657 है, जिसका रकवा करीब 20 बीघा है। इस शासकीय पहाड़ी में पिछले कई महीनों से धमौरा गांव का रुद्रपाल पिता बाबूलाल यादव अवैध खनन करा रहा है। यहां से निकलने वाली मुरम को रुद्रपाल यादव खजुराहो से झांसी तक बनाई जा रही फोरलेन बनाने वाली पीएनसी कंपनी को बेच रहा है। इस बात की शिकायत कई बार गांव के ग्रामीणों ने छतरपुर एसडीएम सहित राजस्व अधिकारियों से की गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इस अवैध खनन की शिकायत ग्राम पंचायत में 26 जनवरी को प्रस्ताव पारित करते हुए छतरपुर कलेक्टर को की गई। इस ग्राम सभा के दौरान कैंड़ी सरपंच गिरधारी अहिरवार ने ग्राम सभा में प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसहमति से पारित किया गया है।

फोरलेन की पीएनसी कंपनी को बेची जा रही है मुरम, हजारों डंपर मिट्‌टी का हुआ खनन

ग्राम सभा में पारित प्रस्ताव में लिखा है कि ग्राम कैड़ी के तहत मप्र की भूमि खसरा नंबर 656, 657 पहाड़ी पर धमौरा के रुद्रपाल पिता बाबूलाल यादव द्वारा अवैध खनन कई दिनों से किया जा रहा है। इसकी मुरम फोरलेन की पीएनसी कंपनी को बेची जा रही है। अब तक हजारों डंपर मिट्‌टी का खनन किया जा चुका है। इससे शासन को लाखों रुपए राजस्व की क्षति हो रही है। साथ ही लेख किया गया है कि अवैध खनन को रोकते हुए जिला प्रशासन द्वारा इन माफियाओं से राजस्व की वसूली करते हुए कार्रवाई की जाए।


एंटी माफिया अभियान बेअसर : ग्राम पंचायत कैड़ी ने 15 दिन पहले अवैध खनन रोकने का प्रस्ताव पारित कर जिला प्रशासन को दी जानकारी

खनिज विभाग पर जिम्मेदारी डाल रहे एडीएम

राजस्व विभाग की जमीनाें, पहाड़ियाें पर लगातार अवैध उत्खनन हाे रहा है। पर एडीएम प्रेम सिंह चौहान अवैध खनन रोकने के लिए खनिज विभाग को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। एडीएम का कहना है कि इन मामलों में खनिज विभाग को कार्रवाई करना चाहिए। मप्र शासन की जमीनों की रखवाली की जिम्मेदारी राजस्व विभाग के पास होने के संबंध में सवाल पूछे जाने पर एडीएम ने कहा कि वे शिकायत की जांच कराएंगे।

कई स्थानों पर हो रहा अवैध खनन

छतरपुर शहर से लगे कई स्थानाें पर मुरम के लिए जमकर अवैध खनन किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन काेई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्राम पंचायत गाैरगांय में मंदिर की जमीन, सरानी में सिद्धबाबा की पहाड़ी, धामची में बस्ती से लगी सरकारी जमीन अाैर गठेवरा में पहाड़ी के िकनारे खाइयां बना दी हैं।

पंचायत स्थित खसरा नंबर 656 और 657 है, जिसका रकवा करीब 20 बीघा है। इस शासकीय पहाड़ी में पिछले कई महीनों से धमौरा गांव का रुद्रपाल पिता बाबूलाल यादव अवैध खनन करा रहा है। यहां से निकलने वाली मुरम को रुद्रपाल यादव खजुराहो से झांसी तक बनाई जा रही फोरलेन बनाने वाली पीएनसी कंपनी को बेच रहा है। इस बात की शिकायत कई बार गांव के ग्रामीणों ने छतरपुर एसडीएम सहित राजस्व अधिकारियों से की गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इस अवैध खनन की शिकायत ग्राम पंचायत में 26 जनवरी को प्रस्ताव पारित करते हुए छतरपुर कलेक्टर को की गई। इस ग्राम सभा के दौरान कैंड़ी सरपंच गिरधारी अहिरवार ने ग्राम सभा में प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसहमति से पारित किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news mafia is excavating the hill the gram sabha passed a resolution and filed a complaint still no action


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-mafia-is-excavating-the-hill-the-gram-sabha-passed-a-resolution-and-filed-a-complaint-still-no-action-070511-6585853.html

No comments:

Post a Comment