Monday, February 10, 2020

मध्यप्रदेश में इस सप्ताह सर्द हवा चलेगी, पाला पड़ने की संभावना नहीं


एग्रो डेस्क | मध्यप्रदेश में इस सप्ताह सर्द हवा चलेगी। रात का तापमान 8 से 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। पाला या बारिश जैसी स्थिति निर्मित नहीं होगी। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय मौसम आधारित कृषि सेवा योजना (आंचलिक कृषि अनुसंधान कंेद्र खरगोन) के मुताबिक 12 से 16 फरवरी तक दिन का तापमान 25 से 30 डिग्री के आसपास रहेगा। उधर, कृषि वैज्ञानिकों का कहना है प्रदेश के किसी भी स्थान पर पाला पड़ना (रात का तापमान 5 डिग्री से कम) जैसी स्थिति निर्मित नहीं होगी। फसलों के लिहाज से मौसम अच्छा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-chill-will-blow-in-madhya-pradesh-this-week-there-is-no-chance-of-frost-071054-6594328.html

No comments:

Post a Comment