Friday, February 21, 2020

बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर, वृद्ध घायल


घुवारा | नगर के बड़ामलहरा घुवारा मार्ग पर वार्ड नंबर 12 में बीती रात करीब 10 बजे एक बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस टक्कर में साइकिल चालक वृद्ध घायल हो गया, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घुवारा निवासी खड़ियां अहिरवार 60 वर्ष एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर वापस जा रहा था। तभी पीछे मजदूरी करके अपनी बाइक से घुवारा नगर का ही करन अहिरवार पिता साधु अहिरवार 25 वर्ष आ रहा था।

बाइक चालक ने साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गिर गए, इसमें साइकिल सवार खड़ियां अहिरवार को मामूली चोटें आईं, जबकि बाइक सवार करन अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल टीकमगढ़ रैफर किया गया है। जबकि वृद्ध खड़ियां अहिरवार का घुवारा के अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-bike-collides-with-bicycle-elderly-injured-062525-6681302.html

No comments:

Post a Comment