लोक शिक्षण संचालनालय इंदौर के संयुक्त संचालक मनीष वर्मा ने गुरुवार को शासकीय उत्कृष्ट स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूल की अव्यवस्था को देख नाराजगी जताई। परीक्षा हाल में दो विद्यार्थी नकल करते हुए मिलने पर जेडी ने प्राचार्य को फटकार लगाते हुए कहा हिंदी के पेपर में विद्यार्थी नकल कर रहे हैं तो अंग्रेजी और दूसरे पेपरों में क्या होता होगा। स्कूल की लापरवाही पर उन्होंने शिक्षकों को नोटिस जारी कर वेतन काटने के निर्देश दिए।
जेडी मनीष वर्मा सुबह 10.35 बजे शासकीय बालक उत्कृष्ट उमावि पहुंचे। जेडी सुबह स्कूल पहुंचे तो कक्षा 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षा चल रही थी। संस्था प्राचार्य कैलाश खांडेकर स्कूल में अनुपस्थित मिले। सूचना मिलने के करीब 20 मिनट बात प्राचार्य स्कूल पहुंचे। इसके पहले जेडी मनीष वर्मा प्राचार्य कक्ष के सामने हाल में कक्षा 9वीं व 11वीं के परीक्षा की व्यवस्था देखने पहुंचे। जहां दो विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। जबकि वहां पर फर्नीचर खाली पड़े थे। इस पर उन्होंने प्राचार्य को कहा मीटिंगों में समझाने के बाद भी आप स्कूल की न तो व्यवस्था सुधार पा रहे हो और न ही गुणवत्ता। उत्कृष्ट स्कूल को आपने मजाक समझ रखा है। अब कमिश्नर और वरिष्ठ अधिकारियों को बता कर कार्रवाई करूंगा।
निरीक्षण में स्कूल की अव्यवस्था देख जताई नाराजगी
स्कूल में दस्तावेजों की जांच करते जेडी मनीष वर्मा।
संचालन... नहीं लगी निदानात्मक कक्षा, वेयर हाउस में लगी कक्षाएं
शिक्षा विभाग द्वारा डी ग्रेस के आने वाले कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए निदानात्मक कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए लेकिन जेडी के निरीक्षण के दौरान स्कूल में निदानात्मक कक्षा संचालित नहीं मिली। प्राचार्य से कारण पूछा तो बोले- आज विद्यार्थी नहीं आए इसलिए नहीं लगी है। जेडी ने स्कूल में निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कक्षाओं में ताला देख नाराजगी व्यक्त की। चर्चा करने पर बताया प्राचार्य द्वारा स्कूल का सही ढंग से संचालन नहीं किया जा रहा है। स्कूल में अतिरिक्त कक्ष होने के बाद भी वेयरहाउस के पुराने भवन में स्कूल संचालित की जा रही है।
इधर... 250 से अधिक विद्यार्थियों ने नौकरी के लिए दिया साक्षात्कार
सनावद | शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सनावद में भारत की अग्रणी विन्ड टरबाईन निर्माता कंपनी सुझलोन (ओएमएस) द्वारा ओपन कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन गुरुवार को किया। जिसमें सनावद, खंडवा, अशोकनगर, बैतुल, ग्वालियर, सिंगरौली, सतना व अन्य स्थानों के पॉलिटेक्निक के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग व मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 250 से अधिक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। सुझलोन प्रमुख महिपाल सिंह तोमर व सहयोगी टीम ने लिखित परीक्षा व साक्षात्कार लिया।
लापरवाही... शौचालय में मिला नकल पर्चियांे का ढेर
जेडी मनीष वर्मा कक्ष क्रमांक 7, 8 व 9 में परीक्षा की व्यवस्था देखने हुए अचानक शौचालय में पहुंच गए। जहां कक्षा 11वीं की हिंदी व कक्षा 9वीं की विज्ञान की पर्चियां पड़ी हुई थी। यह देख जेडी ने प्राचार्य से कहा वार्षिक परीक्षा की यह स्थिति है तो बोर्ड परीक्षा में क्या होगा। जेडी ने अपने मोबाइल से शौचालय में पड़ी हुई पर्चियों की फोटो भी ली। परीक्षा कक्षों में कुछ विद्यार्थी गणवेश नहीं पहने हुए थे। उन्हें गणवेश पहनकर स्कूल में आने की समझाइश दी। इसके बाद पीछे हाईस्कूल वाले कक्ष में पहुंचे। जहां गंदगी देख नाराजगी जताई। जिला अधिकारी को तुरंत फोन कर कहा स्कूल का भवन अच्छा होने के बाद भी प्राचार्य खंडहर भवन में स्कूल का संचालन करा रहे हैं। यहां पर गंदगी इतनी है कि कई दिनों से स्कूल नहीं लगी हो ऐसा नजारा दिखाई दे रहा है। प्राचार्य कक्ष में स्टाफ रजिस्टर देखने पर कुछ छात्र-छात्राएं अनुपस्थित मिले। जिस पर संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस व वेतन काटने के निर्देश दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-students-found-cheating-jd-who-came-to-inspect-in-exams-were-absent-principal-063529-6676004.html
No comments:
Post a Comment