Thursday, February 20, 2020

जिला अस्पताल में जल्द अाएंगी दो डायलिसिस मशीन, भेजा प्रस्ताव


बैतूल| जिला अस्पताल में दो डायलिसिस मशीन आ सकती है। इसके लिए कलेक्टर ने सीएमएचओ को प्रस्ताव बनाकर भोपाल भेजने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों को भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नई बिल्डिंग में ऑपरेशन थियेटर शीघ्र शुरू करने के लिए कहा। महिलाओं में कैंसर की स्क्रीनिंग जांच उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में ओपीडी शुरू करने को कहा। कायाकल्प अभियान की समीक्षा के दौरान चिकित्सालय के दो भवनों के बीच में गार्डन बनाने तथा गार्डन की देखभाल के लिए एक माली की व्यवस्था रोगी कल्याण समिति से किए जाने एवं चिकित्सालय भवन के सामने सुलभ काम्पलेक्स बनाने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-two-dialysis-machines-will-be-sent-soon-in-district-hospital-proposal-sent-063615-6675876.html

No comments:

Post a Comment