Wednesday, February 5, 2020

पंडोखर महंत पर दर्ज मामले के विरोध में उतरे आश्रम के शिष्य


एसपी को आवेदन देकर शिष्य बोले- मामले की निष्पक्ष जांच हो

पंडोखर धाम के महंत एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गुरुशरण शर्मा, महंत के भाई रामजीशरण, बहनोई व अज्ञात लोगों पर लूट, हत्या के प्रयास व बलवा की धाराओं में दर्ज हुए प्रकरण की पंडोखर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। विवेचना में पटवारी, फरियादी व उसके दोस्तों के बयान दर्ज होंगे। इसके बाद ही पंडोखर महंत व भाई और बहनोई की गिरफ्तारी होगी। वहीं पंडोखर महंत व उसके भाई पर दर्ज हुए मामले के विरोध में आश्रम के कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने एसपी मनोज श्रीवास्तव को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

सोमवार को रात साढ़े 11 बजे बरचौली निवासी पंकज पुत्र श्याम दुबे ने पंडोखर थाने में पंडोखर धाम के महंत गुरुशरण शर्मा, उसके भाई रामजीशरण, बहनोई व कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास, लूट और बलवा की धाराओं का प्रकरण दर्ज कराया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-disciples-of-the-ashram-descended-in-protest-against-the-case-registered-on-pandokhar-mahant-071526-6555554.html

No comments:

Post a Comment