Saturday, February 8, 2020

एनीकट में गिरी प्लेट तलाशने खाेदी चट्टानें, पानी खाली कराया, नहीं मिली


माचना एनीकट में लगी प्लेट गिर गई थी। दूसरी प्लेट ठेकेदार से लगवाने की जगह प्लेट ढूंढवाई जा रही है। शनिवार को दिनभर जेसीबी से एनीकट के दूसरी और गहरे गड्‌ढे करवाए, पानी काे पंप करके निकाला, लेकिन पूरी चट्‌टानें और पानी हटाने के बावजूद प्लेट नहीं मिली। इधर एनीकट में पानी का लेवल एक फीट और कम हाे गया है। 15 फीट ऊंचे एनीकट में दाे दिन पहले तक 12 फीट पानी था, अब पानी का लेवल 11 फीट रह गया है। नपा ने 1 कराेड़ की लागत के प्राेजेक्ट पर काम करके प्लेट लगवाने वाले ठेकेदार काे प्लेट लगवाकर देने के आदेश नहीं दिए हैं और प्लेट तलाशने के फेर में शहर का बेशकीमती पेयजल बहा रहा है। नपा के एई नीरज धुर्वे ने बताया प्लेट को तलाश रहे हैं। प्लेट नहीं मिली तो नई लगवाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-carved-rocks-searching-for-fallen-plate-in-anicut-emptied-water-not-found-064041-6579549.html

No comments:

Post a Comment