शहर की पुरानी गोशाला परिसर के चारों तरफ कचरा का डंप रहवासियों की परेशानी बना हुआ है। हनुमान स्कूल के पास सफाई कर्मचारियों की लापरवाही से चारों तरफ बिखरा हुआ कचरा हवा के साथ लोगों के घरों में उड़कर पहुंच रहा है।
इस समस्या से जहां स्थानीय रहवासी परेशान हैं वहीं पास के स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान दिक्कत हो सकती है। क्योंकि हनुमान स्कूल को हर साल बोर्ड परीक्षाओं का सेंटर बनाया जाता है। इससे चारों तरफ बिखरा कचरा उड़कर परीक्षार्थियों के लिए मुसीबत की वजह बनेगा। स्थानीय रहवासी महावीर चौधरी सहित अन्य लोगों ने बताया कि सफाई कर्मचारी आसपास से कचरा एकत्रित कर यहीं पर डंप कर जाते हैं जिससे चारों तरफ खुले परिसर में पॉलीथीन सहित अन्य गंदा कचरा परेशानी बन रहा है। उल्लेखनीय है कि उक्त परिसर के सामने ही एक अन्य स्कूल वर्धमान है जबकि पीछे मानस भवन है। रहवासियों का कहना है कि एक तरफ नपा शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल लाने के लिए प्रयासरत है वहीं दूसरी तरफ इस तरह की अनदेखी से नपा के नंबर कम हो सकते हैं। लोगों ने बीमारी और स्वास्थ्य की दृष्टि से यहां पर कचरा डंप न कराने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-garbage-entering-houses-after-flying-a-garbage-dump-in-a-residential-colony-063043-6691319.html
No comments:
Post a Comment