Monday, February 24, 2020

ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया


धार| रविवार काे इंदाैर-अहमदाबाद फाेरलेन पर चिकलिया फाटे के पास ट्रक पलटने अाैर इससे एक व्यक्ति के घायल हाेने के मामले में साेमवार काे अाराेपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फरियादी सुनील पिता मनोहर सिंह उम्र 24 साल निवासी ग्राम रोडदा थाना गंधवानी की रिपाेर्ट पर ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 8688 के चालक अाराेपी भारत मंडलोई पिता थानसिंह भिलाला नि. ग्राम रोडदा थाना गंधवानी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी ट्रक के चालक ने अपने वाहन काे तेजगति व लापरवाहीपूर्वक चलाया अाैर अचानक स्टेयरिंग काट दिया। जिससे ट्रक पलटी खा गया। इससे फरियादी को सिर, बांये हाथ के पंजे पर, पीठ, व शरीर पर चोटें लगी थी। ट्रक में भरे हुए सामान का नुकसान हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-police-filed-a-case-against-the-truck-driver-071506-6705932.html

No comments:

Post a Comment