भारतीय जनता पार्टी के प्रथम जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भगवत पटेल का शनिवार काे निधन हाे गया। उनकी पार्थिव देह काे भाजपा के विजय भवन में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। दोपहर 3 बजे उनका पार्थिव शरीर जिला कार्यालय विजय भवन लाया गया जहां कार्यकर्ताओं सहित नागरिकों, व्यापारियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। पार्टी का ध्वज अाेढ़ाकर उन्हें अंतिम विदाई दी। भगवत पटेल 1980 से 82 तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। इसके बाद 90 से 93 तक बैतूल विधानसभा के विधायक रहे। उनका अंतिम संस्कार रविवार काे गृहग्राम चूड़िया में किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-first-district-president-and-former-mla-of-bjp-dies-064051-6579554.html
No comments:
Post a Comment