Thursday, February 20, 2020

अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई की मांग, औषधि विक्रेता संघ ने सौंपा ज्ञापन


बैतूल| औषधि विक्रेता संघ ने प्रदेश के सभी दवा विक्रेताओं को लगातार परेशान किए जाने के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में उन्होंने बताया कि बैतूल जिला औषधि विक्रेता हमेशा से ही केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के निर्देशों का पालन करके सरकार का सहयोग कर रहा है। ड्रग माफिया और बिना लाइसेंस प्रतिबंधित औषधियों के खिलाफ जांच के नाम पर प्रदेश के सभी दवा विक्रेताओं को लगातार परेशान किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-drug-dealers39-union-submitted-a-memorandum-demanding-action-on-illegal-drug-trade-063602-6675900.html

No comments:

Post a Comment