Sunday, February 2, 2020

यहां नंदी स्वयं चढ़ाते हैं शिवलिंग पर जल**


बं गलौर के कडु मल्लेश्वर मंदिर में स्थित श्री दक्षिण मुख नंदी तीर्थ की विशेषता ये है कि यहां पर नंदी के मुख से हमेशा पानी निकलता रहता है और इसी जल से शिवलिंग को स्नान कराया जाता है। माना जाता है कि सन 1997 में एक खाली भूमि पर निर्माण कार्य के लिए खुदाई शुरू की गई तो खुदाई के दौरान एक टीले के नीचे श्रमिकों को नंदी की प्रतिमा मिली और इसके बाद गहराई से इस जगह की खुदाई की गई तो यहां एक बड़ा मंदिर निकला। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ये मंदिर करीब 400 वर्ष पुराना है वहीं कुछ विशेषज्ञों ने माना कि मंदिर हजारों साल पुराना है। नंदी के मुख में पानी कहां से आ रहा है इसका स्रोत अभी तक खोजा नहीं जा सका है। लोगों की मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति नंदी के समक्ष मनोकामना करता है तो वो पूरी होती है।

MYTH



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news here nandi himself offers water on shivling


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-here-nandi-himself-offers-water-on-shivling-064532-6533727.html

No comments:

Post a Comment