बेरछा | रंथभंवर रोड स्थित शिव मंदिर आदर्श नगर से रविवार को भागवत कलश यात्रा निकाली गई। सुन्दरसी तिराहे, रेलवे प्रांगण माता प्रभावेश्वरी मंदिर परिसर से कथा स्थल पहुंची। पूजन के बाद भागवत कथाकार पंडित सुनील कृष्ण व्यास की सात दिवसीय संगीतमयी भागवत कथा दोपहर एक बजे प्रारंभ हुई। कलश यात्रा का प्रमुख स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों ने जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर बजरंग सेवा समिति अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जैन, उपाध्यक्ष अनिल राव, ललित जैन, विमल सोलंकी, राधेश्याम वर्मा, सतीश जैन, नवीन राव सहित बजरंग सेवा समिति के पदाधिकारीगण, वरिष्ठजन, नगर के समाजसेवीगण व मातृशक्तियां भी मौजूद थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-kalash-yatra-started-from-shiva-temple-shrimad-bhagwat-katha-begins-064116-6698134.html
No comments:
Post a Comment