Monday, February 3, 2020

एमजी नगर व शिवाजी वार्ड को भी जोड़े नेपा लिमिटेड


नेपानगर | लंबे समय के प्रयासों के बाद हाल ही में नेपा लिमिटेड ने नगर पालिका को अपने वादे के मुताबिक 360 एकड़ जमीन दे दी है, लेकिन इसमें शहर का कुछ हिस्सा छूट गया है। साथ ही दो स्टेडियम भी नपा के कब्जे में नहीं आ सकें हैं। इसे लेकर नपाध्यक्ष राजेश चौहान ने नेपा लिमिटेड को पत्र लिखा है तो वहीं सोमवार को पूर्व नपा उपाध्यक्ष विजय यादव ने नपाध्यक्ष राजेश चौहान को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई कि 360 एकड़ भूमि के अलावा एमजी नगर और शिवाजी नगर का जो हिस्सा जोड़ा जाए।

अध्यक्ष को सौंपे ज्ञापन में पूर्व नपाध्यक्ष यादव ने कहा कि नगर पालिका को नेपा लिमिटेड ने कुछ भूमि हस्तांतरित की है। जिसमें वार्ड 12,13 का आधा भाग, वार्ड 11 का कुछ भाग जैसे एमजी नगर, शिवाजी नगर काे सम्मिलित नहीं किया गया है। जबकि यहां नगर पालिका द्वारा ही मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। फिर भी उक्त जमीन को नेपा लिमिटेड ने नगर पालिका को नहीं दिया।

पूर्व नपा उपाध्यक्ष ने कहा कि नेपा लिमिटेड के अधिकांश क्वार्टर खाली पड़े हैं। इसे नगर पालिका को हस्तांतरित किया जाना चािहए। ताकि यहां नगर पालिका बेहतर तरीके से काम करा सकें। वहीं मामले में नपा अध्यक्ष राजेश ने कहा कि हमने नेपा लिमिटेड को पत्र भी लिखा है। जिसमें मांग की गई है कि शहर के दोनों स्टेडियम नेहरु स्टेडियम व वेलफेयर सेंटर स्टेडियम को भी नपा को दे दिया जाए ताकि यहां भी विकास कार्य कराए जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-nepa-limited-also-added-mg-nagar-and-shivaji-ward-065543-6541890.html

No comments:

Post a Comment