पांर्ढुना के कैप्स काॅलेज की छात्रा की सड़क हादसे में माैत हाे गई। पांर्ढुना से अपने दोस्त के साथ बाइक से बैतूल बालाजीपुरम अाते समय फोरलेन पर परतापुर के पास बाइक चला रहा परिचित युवक जेब से मोबाइल निकालने लगा, इस दाैरान बाइक अनियंत्रित हाेकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई।
बाइक पर पीछे बैठी छात्रा के गिरने से सिर में गंभीर चोट अाईं। छात्रा को टोल नाके की एबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक चला रहा युवक के दाेनाें हाथ में चाेटें अाईं। साईंखेड़ा थाना प्रभारी र|ाकर हिंगवे ने बताया छिंदवाड़ा जिले के पांर्ढुना के कैप्स कॉलेज में एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा वैशाली पिता दामोदर (18) निवासी बड़चिचोली तथा योगिता (18), परिचित शुभम मोहबे तथा अंकित के साथ बाइक से बालाजीपुरम आ रहे थे। एक बाइक पर शुभम और वैशाली तथा दूसरी पर अंकित और योगिता सवार थे। परतापुर के पास अंकित और योगिता आगे निकल गए। वहीं शुभम तथा वैशाली पीछे रह गए। शुभम का मोबाइल पर काॅल अाने पर वह जेब से निकालने लगा। इसी दौरान बाइक सड़क से नीचे खाई में गिर गई। पुलिस ने शुभम को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है।
हेलमेट पहना हाेता ताे नहीं हाेती माैत : टीआई र|ाकर हिंगवे ने बताया कि छात्र अाैर छात्रा ने हेल्मेट नहीं पहना था। इस कारण छात्रा के सिर में चाेट आने से उसकी मौत हो गई। यदि हेलमेट पहना हाेता ताे उसकी जान बच जाती।
**
यातायात के नियमों का पालन करें। साथ ही वाहन चालक अाैर पीछे बैठने वाले हेल्मेट लगाएं ताकि घटना हाेने पर बचा जा सके। चलते वाहन में मोबाइल कतई न उठाएं, गाड़ी साइड में लगाकर ही बात करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-the-moving-bike-fell-into-the-ditch-to-remove-the-phone-from-the-pocket-the-student-died-the-driver-injured-064042-6565287.html
No comments:
Post a Comment