80% लोग पेट्स के साथ घर के लोगों जैसा व्यवहार करते हैं
अमेरिका में तलाक लेने वाले विवाहित जोड़ों के बीच एक नया विवाद चर्चित हो रहा है। घर में पले पेट्स के बंटवारे ने पेचीदा कानूनी लड़ाई का रूप ले लिया है। कई मामले तो लंबे समय तक मीडिया की सुर्खियों में रहे। वकीलों का कहना है, ये विवाद अधिक बढ़ते जा रहे हैं क्योंकि राज्यों की अदालतों को ऐसे कानूनों से जूझना पड़ता है जिनमें कुत्ते, बिल्ली सहित अन्य पालतू पशुओं के संबंध में कोई प्रावधान नहीं हैं। पिछले तीन वर्ष में तीन राज्यों ने अपने तलाक कानूनों में परिवर्तन किया है। इनके तहत पेट्स को सोफा, टेलीविजन जैसी वस्तुओं की तरह समझने की बजाय परिवार का सदस्य माना जाएगा। रोडे आइलैंड, पेनसिल्वेनिया और वाशिंगटन डीसी में भी ऐसे विधेयकों पर विचार हो रहा है।
तलाक के मामलों से जुड़े वकील कहते हैं, पेट्स बंटवारे के विवादों का निपटारा अदालत नहीं कर पा रही हैं। 2013 में न्यूयॉर्क काउंटी सुप्रीम कोर्ट के पास एक जोड़े के बीच डैशुंड नस्ल के छोटे कुत्ते का मामला पहुंचा था। कोर्ट ने टिप्पणी की कि पेट्स के प्रति समाज के बर्ताव को देखते हुए एेसे मामले बढ़ेंगे। न्यायाधीश मैथ्यू कूपर ने लिखा, अपने डॉग से कई लोगों का प्रेम तो हमेशा के लिए रहता है। यह बात सभी विवाहित जोड़ों के संबंध में नहीं कही जा सकती है।
65% परिवारों के पास पेट्स
अमेरिका में आज 56.8% से 65% परिवारों ने पेट्स पाल रखे हैं। पेट्स रखने वालों में युवाओं की संख्या अधिक है। 2018 में टीडी अमेरिट्रेड के एक सर्वे में 1139 युवा पेट मालिकों में से लगभग 70% ने कहा, वे अपने नए पेट के लिए जरूरत पड़ने पर काम से छुट्टी ले सकते हैं। लगभग 80% महिलाओं और 60% पुरुषों ने कहा, वे अपने पेट को ‘बेबी फर’ मानते हैं। 2018 में बीस लाख से अधिक पेट्स का स्वास्थ्य बीमा हुआ। अमेरिकी लेबर स्टेटिस्टिक्स ब्यूरो का अनुमान है, 2028 तक वेटरनरी चिकित्सकों और तकनीशियनों की संख्या करीब 20% बढ़ जाएगी
तलाक के मामलों से जुड़े वकील कहते हैं, पेट्स बंटवारे के विवादों का निपटारा अदालत नहीं कर पा रही हैं। 2013 में न्यूयॉर्क काउंटी सुप्रीम कोर्ट के पास एक जोड़े के बीच डैशुंड नस्ल के छोटे कुत्ते का मामला पहुंचा था। कोर्ट ने टिप्पणी की कि पेट्स के प्रति समाज के बर्ताव को देखते हुए एेसे मामले बढ़ेंगे। न्यायाधीश मैथ्यू कूपर ने लिखा, अपने डॉग से कई लोगों का प्रेम तो हमेशा के लिए रहता है। यह बात सभी विवाहित जोड़ों के संबंध में नहीं कही जा सकती है।
1897 में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, पालतू कुत्ते व्यक्तिगत संपत्ति हैं। कुत्तों का उपयोग अपने मालिक के लिए ब्रीडिंग और अन्य कामों के जरिये पैसा कमाना था। मिनेसोटा में पारिवारिक मामलों की वकील बारबरा गिसलासन कहती हैं, वे अब काम करने वाले पशु से हमारे साथी बन गए हैं। अमेरिकी वेटरनरी मेडिकल एसोसिएशन (एवीएमए) के एक सर्वे के अनुसार अब 80% मालिक पेट्स को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। स्टोर या ब्रीडर से खरीदने की बजाय ज्यादा लोग अाश्रय स्थलों, मित्रों, रिश्तेदारों से कुत्ते और बिल्लियां लेते हैं।

न्यू ओरलिएंस में 2005 में आए तूफान से बचे लोगों के सर्वे से पता लगा कि 44 % लोगों ने पेट्स के कारण तूफान आने से पहले इलाका खाली करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद 2006 में केंद्र सरकार के एक कानून में घटनास्थल से बाहर निकालने की योजना में पेट्स और अन्य उपयोगी पशुओं को शामिल करने का प्रावधान किया गया। 2017 में अलास्का पहला राज्य था जिसमें कोर्ट में तलाक के मामलों की सुनवाई में बच्चों को सौंपने के संबंध में लागू मापदंड पेट्स पर भी अपनाने का कानून बनाया गया। 2018 में इलिनॉय और 2019 में कैलिफोर्निया ने भी ऐसे कानून बनाए हैं। अमेरिका के 34 राज्यों ने घरेलू हिंसा से सुरक्षा के तहत पेट्स को भी शामिल किया है।
(टाइम और टाइम लोगो रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क हैं।
इनका उपयोग अनुबंध के तहत किया गया है।)
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sagar/news/mp-news-dispute-over-pet-sharing-between-divorced-couples-063606-6525869.html
No comments:
Post a Comment