Thursday, February 6, 2020

दुनिया की समस्याओं का समाधान रामकथा है: शर्मा


बैतूल| ग्राम पाठाखेड़ा में चल रही संगीतमय कथा के पहले दिन गुरुवार को पं. सुखदेव शर्मा ने कहा श्रीराम कथा कसौटी की कथा है। इसमें पिता दशरथ की कसौटी, मां कौशल्या, कैकई, सीता, भाई भरत, लक्ष्मण, सेवक स्वामी, सभी की कसौटी है। सत्य है कि हमारा जीवन ही कसौटी है। जगत में समस्या है तो रामकथा समाधान है। यह कथा जन -जन तक नहीं घट-घट तक होनी चाहिए। उन्होंने कहा मां गंगा का स्वभाव है जहां से गुजरती है भूमि को उपजाऊ बना देती है। भगवान की हर लीला एक कथा है। व्यापार हो या व्यवहार, अच्छाई को प्राप्त करना चाहते हो तो तपना अवश्य पड़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-ramkatha-is-the-solution-to-the-world39s-problems-sharma-064023-6565300.html

No comments:

Post a Comment