Monday, February 3, 2020

मृत मवेशी को नहीं उठाने पर ग्रामीणों ने की दलित से मारपीट, एफआईआर


ब्यावरा/सुठालिया| सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम गोलाखेड़ा में रविवार रात को दलित वर्ग के 55 वर्षीय व्यक्ति के साथ कुछ ग्रामीणों ने मृत मवेशी को नही उठाने की बात को लेकर मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अाैर एट्राेसिटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

ग्राम गोलाखेड़ा में रविवार रात को गांव के गोपीलाल पुत्र काशीराम उम्र 55 वर्ष को आरोपी हुकम सिंह पुत्र धीरप सिंह, गोपाल पुत्र शिवदयाल, मोहन पुत्र जुझार सिंह, लेखराज पुत्र कंवरलाल सभी जाति सोधिया ने गाेशाला की मृत गाय काे फेकने के लिए कहा। वृद्ध के मना करने पर उसके घर का दरवाजा तोड़ दिया अाैर घर मे घुसकर मारपीट की। इसकी रिपोर्ट सोमवार को गोपीलाल व परिजनों एवं उसके साथियों ने सोमवार को स्थानीय थाने में आकर की, जिस पर पुलिस ने चारों अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-villagers-fight-dalit-for-not-raising-dead-cattle-fir-065536-6541443.html

No comments:

Post a Comment