Sunday, February 2, 2020

आरएसएस की समन्वय बैठक 5 को, भोपाल पहुंचे संघ प्रमुख माेहन भागवत


भाेपाल| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहनराव भागवत 5 और 6 फरवरी को भोपाल में समन्वय बैठक लेने जा रहे हैं। इसमें संघ के तमाम संगठनों के साथ वार्षिक कामकाज पर चर्चा के साथ ही वे भाजपा के मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रमुख नेताओं के साथ प्रदेश संगठन महामंत्रियों से बात करेंगे। ये बैठकें शारदा विहार में होगी। बैठक में भागवत रविवार की देर शाम भोपाल पहुंच गए। नागरिकता संशोधन कानून, अनुच्छेद 370 और केंद्र सरकार के नए फैसलों के बाद देश में चल रहे विचारों पर वे सभी संगठनों के साथ बात करेंगे। इसके अलावा आदिवासी क्षेत्रों में काम कर रहे सेवा संगठनों से भी फीडबैक लेंगे। अगले दिन विभाग प्रचारकों से चर्चा करेंगे। मोहन भागवत के इस चार दिवसीय दौरे को लेकर संघ नेताओं का कहना है कि यह रूटीन कार्य है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-rss-coordination-meeting-on-5th-sangh-chief-maheen-bhagwat-reached-bhopal-064514-6533558.html

No comments:

Post a Comment