कुचड़ौद | गेहूं पंजीयन के लिए किसान पंजीयन केंद्र पर इक्के दुक्के पहुंच रहे हैं। 1 फरवरी से शुरू हुए पंजीयन के लिए 45 किसानों द्वारा गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन करवाया। किसान फकीरचंद पिता बगदीराम एवं भेरूलाल पिता मोहनलाल निवासी डासिया ने बताया हमने 10 बिघा में गेहूं की बोवनी कर रखी है। इस वर्ष अत्यधिक बारिश के कारण गेहूं का रकबा अधिक है, जिस समय गेहूं की फसल तैयार होकर घर आएगी तब तक संभावना है कि गेहूं के भाव कम रहेंगे। इसलिए पंजीयन करा रहे हैं, ताकि गेहूं का भाव अच्छा मिल सके। पंजीयन केंद्र पर किसानों की भीड़ इस वर्ष नहीं होने का कारण सरकार ने मोबाइल पर भी घर बैठे ही एमपी किसान एप एवं ई-उपार्जन साइट पर घर बैठे ही पंजीयन की सुविधा दी है इसलिए पंजीयन केंद्र पर भीड़ नहीं है। ऑपरेटर दशरथ विश्वकर्मा ने बताया अभी तक 45 किसानों द्वारा केंद्र पर पंजीयन करवाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/mandsour/news/mp-news-45-farmers-registered-at-the-registration-center-064101-6574156.html
No comments:
Post a Comment