जिले में शनिवार को दिनभर चली शीतलहर ने लोगों को कंपकंपा दिया। शुक्रवार रात का तापमान 6.8 डिग्री पर पहुंच गया। गुरुवार की अपेक्षा रात के तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट आई है। गुरुवार रात तापमान 9.5 डिग्री था।
शनिवार काे दिनभर चली शीतलहर से दिन का तापमान भी एक डिग्री गिर गया है । दोपहर को धूप खिलने के बाद भी ठंडी हवा ने लोगों काे परेशान किया। मौसम वैज्ञानिक विजय पराड़कर ने बताया बादल छंटने से ठंड बढ़ गई है। रविवार काे रात का तापमान और गिर सकता है। हालांकि ठंडक से गेहूं फसल को होगा फायदा होगा। कृषि वैज्ञानिक विजय वर्मा ने बताया गेहूं के लिए ठंड बहुत फायदेमंद है। फसलों को ठंड से कोई नुकसान नहीं है। जिले में शुक्रवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई थी, इसके बाद शनिवार सुबह से शीतलहर शुरू हो गई। फरवरी माह में भी ठंड लगातार तेवर दिखा रही है। फरवरी माह की शुरुआत में रात का तापमान में 5 डिग्री पर पहुंच गया था।
ऐसा रहा तापमान
दिन का तापमान 1 डिग्री गिरा
शीतलहर से दिन के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। शुक्रवार को दिन का तापमान 24.2 डिग्री था, जो शनिवार को 23.2 पर पहुंच गया है । सुबह से शीतलहर चलती रही। 4 फरवरी को तापमान 10.8 पर पहुंच गया था। इसके बाद लगातार गिरता जा रहा है।
न्यूनतम अधिकतम
6 फरवरी
5 फरवरी
23.2
6.8
8 फरवरी
24.2
9.5
7 फरवरी
8.4
27.0
8.5
26.0
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-cold-wave-after-cloud-cover-night-temperature-fell-27-degrees-to-680-064032-6579544.html
No comments:
Post a Comment