500 छात्रों दी फार्मा टेलेंट सर्च परीक्षा
भोपाल|फार्मा स्प्रिंट शिक्षण संस्थान भोपाल द्वारा फार्मा टेलेंट सर्च परीक्षा रविवार को में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के विभिन्न फॉर्मेसी कॉलेजों के 500 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। संचालक राहुल मौर्य ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य गरीब वर्ग के योग्य विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार के माध्यम से आर्थिक सहायता के साथ साथ निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना है। परीक्षा के टॉप 25 विद्यार्थियों को स्केन रिसर्च लेबोरेट्रीज भोपाल में दवाओं के मानक स्तर, गुणवत्ता मापदंड एवं वैश्विक रिसर्च से संबंधित उपकरणों, मशीनों, केस स्टडी, प्रयोगों की एक माह की निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-top-25-students-will-get-free-training-064546-6533532.html
No comments:
Post a Comment