भोपाल | लालघाटी से मुबारकपुर जोड़ तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के प्रोजेक्ट में दाता कॉलोनी के बाद अब आसाराम तिराहे के ग्रेड सेपरेटर का एक हिस्सा धंसक गया है। रविवार-सोमवार की दरमयानी रात ग्रेड सेपरेटर बनाने वाली कंपनी सीडीएस इंफ्रा ने ताबड़तोड़ जेसीबी मशीनें बुलवाकर इसे तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल ग्रेड सेपरेटर की एक साइड को तोड़ा जा रहा है, लेकिन इसकी दूसरी साइड भी दोबारा बनाई जाएगी। फिलहाल लालघाटी से एयरपोर्ट की ओर जाने वाले ग्रेड सेपरेटर की एक साइड का ट्रैफिक बंद कर दिया।
भास्कर ने चेताया, लेकिन बेफिक्र बने रहे जिम्मेदार

पिछले साल बारिश के दौरान दाता कॉलोनी ग्रेड सेपरेटर के ब्लाॅक खिसकने की बात सामने आई थी। मामला गर्माने पर इसे तोड़कर दाेबारा बनाया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/20-m-portion-of-asaram-tirahes-grade-separator-sunk-on-airport-road-126824524.html
No comments:
Post a Comment