Thursday, February 20, 2020

मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत


_photocaption_भानपुरा | भीलवाड़ा के सड़क हादसे में संधारा के एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौत पर मृतकों के परिजन को सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री कोष से 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। तहसीलदार अर्जुन सिंह भदौरिया ने बताया मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री कमलनाथ के आदेशानुसार स्वेच्छानुदान मद से संधारा ग्राम के शर्मा परिवार के कुल 9 मृतकों के लिए दिए गए दो-दो लाख रुपए की स्वीकृत राशि का बैंक संबंधी पत्र परिजन को दिए गए। गंभीर घायल को 50 हजार रुपए सहित 18 लाख 50 हजार रुपए के भुगतान की प्रक्रिया की है।
*photocaption*



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhanpura News - mp news financial assistance of 2 2 lakh rupees approved for the family of the deceased


source https://www.bhaskar.com/mp/mandsour/news/mp-news-financial-assistance-of-2-2-lakh-rupees-approved-for-the-family-of-the-deceased-063628-6676721.html

No comments:

Post a Comment