Sunday, February 9, 2020

"शहर सरकार आपके द्वार’ शिविर में अाए मात्र 14 आवेदन


शहर सरकार आपके द्वार अभियान के चलते सभी लोगों की समस्याएं निपटाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार के आदेशानुसार वार्डों में जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में सभी विभागों की समस्याएं निपटाने का प्रावधान रखा गया है, लेकिन दोपहर बाद शिविर में लगाए गए काउंटर खाली नजर आते है। जिससे लोगों की समस्याआें का निराकरण नहीं हो पाता।

इस अभियान के तहत कलेक्टर मोहित बुंदस के निर्देश पर यह शिविर 5 से 24 फरवरी तक हर वार्ड में लगना है। इसमें सुबह साढ़े 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर लगाने के निर्देश दिए गए है। शिविर में सभी विभाग अपनी मौजूदगी में वार्ड के लोगो की आने वाली समस्याओं का निराकरण कर सके, लेकिन दोपहर बाद शिविर में बनाए गए काउंटर खाली नजर आते है। इससे दोपहर बाद अपनी समस्याएं लेकर आने वाले लोग मजबूरन वापस लौट जाते है। ऐसे हालात रहने पर लोगों का भी इन शिविरों से विश्वास उठ रहा है। यह शिविर पहले दिन नारायण पुरा रोड, दूसरे दिन डिपो महोबा रोड, तीसरे दिन गुरुद्वारा के बगल में, चौथे दिन शिल्पशाला मार्ग पर लगाया गया। चौथे दिन शनिवार को शिविर में कुल 14 आवेदन आए इसमें नगरपालिका अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा 10 का निराकरण किया गया। नगर पालिका की ओर से सीएमओ अरुण पटैरिया के नेतृत्व में सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौज्ूद रहे।

यह विभाग दोपहर
बाद रहे नदारद


शनिवार को शिल्पशाला मार्ग पर लगाए गए शिविर में दोपहर बाद महिला एवं बालविकास विभाग, महिला सशक्तिकरण विभाग, उद्योग विभाग, पीएचई विभाग, नागरिक आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निमार्ण विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग के एक भी कर्मचारी अधिकारी शिविर में मौजूद नहीं मिले।

छतरपुर। शिविर में दोपहर बाद एक तरफ नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी समस्याएं सुनते हुए, वहीं दूसरी ओर अन्य विभाग गायब।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news only 14 applications in quotcity government at your doorquot camp
Chhatarpur News - mp news only 14 applications in quotcity government at your doorquot camp


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-only-14-applications-in-quotcity-government-at-your-doorquot-camp-070140-6585856.html

No comments:

Post a Comment