Sunday, February 23, 2020

एनएच 12 आैर नगर की सड़कों पर उड़ रही धूल डॉक्टर बोले-धूल से सांस की बीमारी का खतरा


जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने अभी तक दिए आश्वासन, धूल से निजात दिलाने नहीं किए ठोस इंतजाम

नगर के मध्य से गुजरने वाली मुख्य सड़क जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 12 के अंतर्गत आती है जिसकी वर्तमान में स्थिति बद से बदतर बनी हुई है। वहीं बाजार क्षेत्र की सड़कों की हालात भी दयनीय बनी हुई है। जिसके चलते इन सड़कों पर धूल व उसके कण लोगों की परेशानी का कारण बने हुए है। सड़कों पर उड़ रही धूल के कारण बुजुर्गों ने बाजार क्षेत्र में निकलना कम कर दिया है। मजबूरी वश या तो कार से निकलते है या फिर शाम के समय जब धूल कम हो जाती है तब निकलते है।

धूल के कारण नगर के लोगों को अस्थमा, सांस और दमा जैसी बीमारियां होने का डर सता रहा है। हालत यह कि मुंह पर कपड़ा बांधकर घर से निकलते हैं। वहीं सिविल अस्पताल में भी इन दिनों धूल से होने वाली बीमारियों के मरीज आ रहे हैं, जिन्हें डाक्टर धूल से बचने की सलाह के साथ उपचार कर रहे हैं। नगर के समीपस्थ ग्राम धनश्री जहां राष्ट्रीय राजमार्ग निकला है। यहां की स्थिति तो और भी दयनीय है क्योंकि यहां पर सड़क पर इतने बड़े बड़े गड्ढे बने हुए हैं कि छोटे चार वाहन का चैंबर टकरा जाता है, जिसके कारण इन वाहनों में आए दिन बड़ी टूट-फूट भी हो रही है। वहीं समनापुर से खरगोन तक भी हालत खराब बनी हुई है। यहां पर वाहन चालक की जरा सी लापरवाही से बड़ी अनहोनी होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल इस मार्ग पर वाहनों के निकलने के कारण बड़ी मात्रा में धूल के गुबार उठते हैं जिसके कारण मोटरसाइकिल एवं छोटे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बड़े वाहनों के पीछे चलने वाले छोटे वाहन चालकों की आंखों में धूल जाने से आंखों में जलन हो रही है। आलम यह है कि बरेली से खरगौन के बीच 15 किमी की दूरी में हाईवे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ठेकेदारों द्वारा रिपेयरिंग के नाम पर यहां सिर्फ रस्म अदायगी की है विगत दिनों एमपीआरडीसी के द्वारा बरेली खरगोन के बीच सड़कों पर उभरे गड्ढों में पुराई के नाम पर मिट्टी ओर बजरी डलवा कर पैच वर्क की खानापूर्ति की गई जिसके बाद अब इस मार्ग से निकलने वाले छोटे वाहन चालकों को धूल के गुबार से गुजरना पड़ता है। वही इस मार्ग से निकलने वाले बड़े वाहनों के कारण बड़ी मात्रा में धूल उड़ती है और गिट्टी पत्थर टायरों की जद में आकर यहां वहां करते हैं।

समय और पैसे की हो रही बर्बादी : लखनादौन से मंडीदीप माल लेकर जा रहे ट्रक चालक शंभू सिंह जाट ने बताया कि इस मार्ग से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है पहला तो गाड़ी में टूट-फूट होती है ईंधन ज्यादा लगता है और समय पर माल नहीं पहुंचा पाते जिससे उनको घाटा होता है। जबकि इच्छा कभी नहीं होती कि इस मार्ग से अपने वाहन को निकाला जाए। लेकिन अन्य रास्ता न होने से वाहन चालकों की भी मजबूरी है। इटारसी से भिलाई छत्तीसगढ़ जा रहे माधव सिंह ने बताया कि पार्टी कहती है कि समय से माल पहुंचने चाहिए। वहीं दूसरी ओर गाड़ी मालिक कहता है कि गाड़ी में टूटफूट न हो लेकिन इस रास्ते से निकलने पर माल का भी नुकसान होता है और गाड़ी में भी टूट-फूट होती है जिससे मालिक से आए दिन विवाद होता है।

बच्चों में फैलता है वायरल


डॉ. गिरीश वर्मा, सीबीएमओ बरेली

अफसरों से चर्चा कर करवाएंगे समाधान


बृजेन्द्र रावत, एसडीएम व प्रशासक बरेली

समनापुर से खरगोन तक की सड़क की हालत खराब, जरा सी लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा

मरम्मत की खानापूर्ति
लोग हो रहे परेशान


एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने ठेकेदार के माध्यम से इस बदहाल सड़क के गड्ढों को भरवाने के लिए गिट्‌टी और काली डस्ट डलवा पुराई करवाई थी लेकिन इस बदहाल सड़क पर किए जाने वाले पेंचवर्क की उम्र 5 दिन से 15 दिन तक ही रहती है और स्थिति पूर्व की भांति हो जाती है सबसे ज्यादा खराब स्थिति बरेली से खरगोन के बीच की है। जहां इस 13 किलोमीटर के टुकड़े का सफर करने में आधे घंटे का समय लग जाता है।

इस तरह से उड़ रही धूल और क्षतिग्रसत सड़क से परेशान हो रहे वाहन चालक।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bareli News - mp news dust flying on nh 12 and city streets


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-dust-flying-on-nh-12-and-city-streets-064044-6698994.html

No comments:

Post a Comment