Wednesday, November 4, 2020

छात्रा का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर मंगेतर को मैसेज भेजे

कोचिंग क्लास में साथ पढ़ने वाली एक युवती का रिश्ता तोड़ने के लिए उसके मंगेतर को ऊटपटांग मैसेज भेजने वाले एक आरोपी को साइबर सेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने ही साथ पढ़ने वाली युवती का रिश्ता तय होने के बाद उसके मंगेतर को उसका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर मैसेज भेज रहा था।

आरोपी आशुतोष ठाकुर (28) बीना सागर का रहने वाला है। ये इंदौर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। इसके मैसेज से दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद में छात्रा के मंगेतर ने शिकायत कर साइबर सेल से जांच कराई तो आरोपी पकड़ा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/hacked-students-social-media-account-and-sent-message-to-fiance-127884557.html

No comments:

Post a Comment