Wednesday, November 4, 2020

सीजन की सबसे ठंडी रही मंगलवार की रात, 11 डिग्री से नीचे आया पारा

उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर अंचल में भी दिखने लगा है। रात के पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस सीजन में मंगलवार की रात सबसे ठंडी रही, जब रात का पारा 11 डिग्री से नीचे चला गया। वैसे नवंबर माह में इतना कम तापमान नहीं जाता है। ऐसी ठंड दिसंबर और जनवरी माह में भी पढ़ती है, लेकिन इस बार नवंबर के पहले सप्ताह में ही रात में तेज सर्दी पड़ रही है। सोमवार-मंगलवार की रात में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री पर आ गया, जबकि एक दिन पहले रात का पारा 11.8 डिग्री दर्ज हुआ । इस तरह रात में 1.1 डिग्री पारे की गिरावट दर्ज की गई है । जबकि दिन का तापमान 30.5 डिग्री रिकार्ड हुआ है । दिन में थोड़ी गर्मी है तो रात में तेज सर्दी पड़ रही है । इस प्रकार के मौसम से लाेगाें के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह में रात का तापमान और गिरेगा। पिछले 10 साल में पहली बार नवंबर के पहले सप्ताह में सबसे ठंडी रात सोमवार-मंगलवार को रही। सुबह- शाम तेज होती ठंड से लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
बदलते मौसम में सुरक्षा जरूरी:वर्तमान में कोरोना संक्रमण चल रहा है। विशेषज्ञों ने ठंड में इसकी रफ्तार बढ़ने का अंदेशा जताया है। ऐसे में हर व्यक्ति बदलते मौसम में स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ठंड से बचाव करेें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/tuesdays-coldest-season-mercury-dropped-below-11-degrees-127884556.html

No comments:

Post a Comment