सांची विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब कयासों और समीक्षाओं का दौर भी प्रारंभ हो गया। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा नेता भी अब यह पता लगाने में जुटे हुए है कि जनता ने अपना फैसला किसके पक्ष में सुनाया है। हालांकि जनता का मत ईवीएम में कैद हो गया है, लेकिन कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिल रहे रुझान के बाद यह पता लगाने के प्रयास हो रहे है कि इस चुनाव में जीत किसकी होगी। सभी प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चर्चा करते रहे। मतदान के आधार पर समीक्षा में भी की।
भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा, मतदान केंद्र के हिसाब से लेते रहे जानकारी
भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रभुराम चौधरी मतदान के दूसरे कुछ ज्यादा ही रिलेक्स दिखाई दिए। मतदान के बाद वे देर रात तक कार्यकर्ताओं और समर्थकों से प्रत्येक पोलिंग की जानकारी लेते रहने के कारण लेट सोए थे । ऐसी स्थिति में वे कुछ देर से उठे। सुबह के समय रोजाना की तरह पूजा पाठ करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। दिन भर उनके घर पर कार्यकर्ताओं का आना जाना लगा रहा। उनके पास कार्यकर्ताओं और समर्थकों के फोन भी आते रहे, जिन पर बातचीत के दौरान वे किस पोलिंग पर क्या स्थिति रही, इसकी समीक्षा भी करते रहे।
लंबे समय बाद कांग्रेस प्रत्याशी मदनलाल चौधरी ने दिया परिवार को समय, कार्यालय में की चुनावी समीक्षा
गैरतगंज| उपचुनाव की भागदौड़ के बाद 3 नवंबर की देर रात कांग्रेस प्रत्याशी मदनलाल चौधरी ने अपने गृह गांव पहुंच गए। चुनाव के दूसरे दिन रोज की तरह सुबह 6 बजे उठकर अपनी दिनचर्या शुरू की। सबसे पहले अपनी पत्नी रामवती चौधरी व अन्य परिजनों के साथ बैठकर कुछ समय बिताया। बाद में क्षेत्र के सिद्ध नीलकंठेश्वर धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की। भोजनोपरांत फिर वे सीधे अपने ग्राम के लोगों के बीच पहुंचे। स्थानीय लोगों के साथ घर बैठकर चुनाव की समीक्षा की। दोपहर बाद गैरतगंज कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर चुनावी समीक्षा की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/the-crowd-of-supporters-remained-in-the-house-of-the-candidates-the-review-went-on-127884574.html
No comments:
Post a Comment