मेघदूत नगर में किराना व्यापारी के घर चोरी हो गई। हीरा नगर पुलिस के अनुसार, व्यापारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि उनकी दुकान रामनगर में है। रोज की तरह उनकी पत्नी टिफिन देने आई थीं। वापस 4 बजे हम साथ घर लौटे तो चोरी का पता चला। बदमाश पीछे बैकलेन से घुसे और सोने-चांदी के जेवर ले गए।
व्यापारी ने जब पड़ोसियों के कैमरे खंगाले तो पता चला कि एक बदमाश बैकलेन से घुसे थे। एक अन्य घटना में भानगढ़ में रहने वाले सुभाष जायसवाल के घर का ताला तोड़कर भी बदमाश सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए।
टोपी-जैकेट मफलर गैंग घुसी-कनाड़िया थाना क्षेत्र के मानवता नगर स्थित गुरुकृपा अनुराग मल्टी में रहने वाले आलोक कुशवाह के फ्लैट में भी चोरी हो गई। चोरों ने पहले पड़ोसियों के फ्लैट की बाहर से कुंडी लगा दी। जब पड़ोसी सुबह उठे तो घटना का पता चला। फिर सीसीटीवी फुटेज देखे। इसमें चोर टोपी, जैकेट व मफलर पहने थे। वैभव नगर में रहने वाली अनुपमा श्रीवास्तव के घर का ताला तोड़कर भी चोरी हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/entered-the-house-from-the-backlane-stole-the-jewels-127884577.html
No comments:
Post a Comment