Friday, October 9, 2020

फिर तेजी से बढ़ सकता है कोरोना का संक्रमण, सतर्क रहें, तैयार रहें

कोरोना संक्रमण बढ़ने की रफ्तार फिलहाल कम जरूर हुई है लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं शोधकर्ताओं द्वारा नवंबर माह से एक बार फिर इसके तेजी से बढ़ने की आशंका व्यक्त की गई है। कलेक्टर कार्यालय में हुई बैठक में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की पहल पर कोरोना संक्रमण की भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने की रणनीति पर चर्चा की गई ।

चिकित्सकों द्वारा कहा गया कि आने वाले त्यौहारों, मौसम की अनुकूलता और प्रदूषण बढ़ने के कारण इसमें एक बार फिर तेज वृद्धि देखने मिल सकती है। बैठक में आईसीएमआर के डॉ. तापस चकमा, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. प्रदीप कसार, डॉ. जितेन्द्र जामदार, डॉ. जितेन्द्र भार्गव, डॉ. ऋषि डाबर, डॉ. शैलेन्द्र राजपूत, मेडिकल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजेश तिवारी एवं अन्य चिकित्सा विशेषज्ञ तथा अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/corona-infection-can-then-increase-rapidly-be-alert-be-prepared-127798607.html

No comments:

Post a Comment