Friday, October 9, 2020

रेल ट्रैक का गेज का काम पूरा होने के बाद डीजल इंजन समनापुर तक दौड़ाया गया

जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज परियोजना का काम तेज गति से हो रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को लामटा से समनापुर के बीच बिछाए गए रेल ट्रैक का गेज का काम पूरा होने के बाद एसईसीआर के अधिकारियों की टीम ने डीजल इंजन दौड़ाकर इंस्पेक्शन किया। जिसका परीक्षण करने के बाद उनके चेहरे पर संतोष के भाव नजर आए।

अब आने वाले दिनों में ब्रॉडगेज के सिंगल रेल ट्रैक का परीक्षण सीआरएस एके राय करेंगे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ब्रॉडगेज परियोजना के अंतिम चरण को देखते हुए एसईसीआर प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन को लेकर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि सुपर फास्ट ट्रेनों के लिए स्टॉपेज प्लान तैयार किया जा चुका है, जाे जबलपुर, नैनपुर, बालाघाट और गाेंदिया होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/after-completion-of-gauge-work-of-rail-track-diesel-engine-ran-to-samanpur-127798604.html

No comments:

Post a Comment