Saturday, October 3, 2020

फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को गोली मारी, इंदौर रेफर किया

ट्रक को ओवरटेक करने में विवाद के बाद बाइक पर पीछे बैठे आरोपी युवक ने बड़नगर में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को गोली मार दी। घायल मैनेजर को पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत में परिजन इंदौर ले गए। घटना के बाद युवक भी बदनावर की तरफ भाग निकले।
पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय शक्ति नगर निवासी शेल्डन एंथोनी को पेट में गोली लगी। पुलिस ने शुक्रवार रात उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से परिजन गंभीर हालत में इंदौर ले गए। सब इंस्पेक्टर कैलाश मालवीय ने बताया कि शेल्डन एंथोनी बजाज अलायंस की बड़नगर स्थित शाखा में मैनेजर हैं। रात करीब 8:30 बजे बदनावर जाने के लिए बाइक से घर से रवाना हुए। बिलपांक टोल नाके से करीब 3 किमी दूर उन्होंने ट्रक को ओवरटेक किया। थोड़ा आगे जाने पर दूसरे ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे तभी पीछे से उसी ट्रक को ओवरटेक कर रहे बाइक सवार दो युवकों ने विवाद किया। बोलचाल पर बाइक पर पीछे बैठे आरोपी ने कट्टे से उन पर फायर कर दिया। वे जमीन पर गिर पड़े और आरोपी बदनावर की तरफ भाग निकले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/finance-company-manager-shot-referred-to-indore-127778887.html

No comments:

Post a Comment