Saturday, October 3, 2020

सनसिटी के बुजुर्ग ने तोड़ा दम, जिले में 14 नए पॉजिटिव मिले

जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अक्टूबर के शुरुआती तीन दिन में मौत के दो मामले सामने आ चुके हैं। इसी के साथ अब कुल मौत का आंकड़ा 41 पर पहुंच गया है। देर रात मेडिकल कॉलेज में सनसिटी निवासी नरपतसिंह ने दम तोड़ दिया। उनकी उम्र 75 साल थी। कॉलेज में उन्हें 28 सितंबर को भर्ती किया गया था। जिले में ये कोरोना से 41वीं मौत है।
अक्टूबर के 30 दिन में हुई थी 20 मौत-सितंबर का महीना अच्छा साबित नहीं हुआ था। पॉजिटिव मिलने के साथ ही 30 दिन में 20 लोगों ने दम तोड़ दिया था। अगस्त अंत तक जिले में कुल मौत 19 थी, जो चार महीने में हुई थी। लेकिन, सितंबर के महीने के अंत तक कुल मौत का आंकड़ा 39 पर पहुंच गया।

अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1896 पर पहुंचा
इधर, शनिवार को 14 नए पॉजिटिव के साथ ही 1896 कुल संक्रमित हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज से मिली रिपोर्ट में 2 तो वहीं, एंटीजन टेस्ट में 12 संक्रमित मिले। नए संक्रमितों में टीआईटी रोड के 69 वर्षीय पुरुष, रत्नपुरी 80 फीट रोड की 25 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय पुरुष, सुभाष नगर हाट की चौकी के 32 वर्षीय पुरुष, ओसवाल नगर की 20 वर्षीय युवती, सखवाल नगर के 49 वर्षीय पुरुष, खटीक मोहल्ले की 35 वर्षीय महिला, विक्रम नगर के 55 वर्षीय पुरुष, शुभम रेसिडेंसी की 41 वर्षीय महिला, अलकापुरी की 55 वर्षीय महिला, जैन कॉलोनी के 81 वर्षीय पुरुष, ग्राम जामदा की 35 वर्षीय महिला, मित्र निवास रोड की 27 वर्षीय महिला, सिटी सागर त्रिपोलिया के 63 वर्षीय पुरुष शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/suncity-elders-break-dam-14-new-positives-found-in-district-127778888.html

No comments:

Post a Comment