शराब तस्कर नई-नई जुगत लगाकर अवैध शराब की बिक्री में लगे हुए हैं। शुक्रवार तड़के चार बजे ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसमें बरगी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिवनी से जबलपुर एक ऑटो में बड़ी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है।
बरगी थाना प्रभारी शिवराज सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने ग्राम हुल्की, कालादेही, रमनपुर में नाका बंदी की। तभी रमनपुर के पास लोडिंग ऑटो क्रमांक एमपी 20 जीए 7039 आता दिखा, जिसका चालक पुलिस को देखकर गाड़ी तेजी से भगाने लगा। उसका पीछा कर पकड़ा गया। जैसे-तैसे ऑटो पकड़ा गया तो उसका डाला पूरी तरह खाली था।
पुलिस को लगा कि उसे गलत सूचना मिली है। लेकिन ऑटो चालक व उसमें सवार तीन युवकों के हाव-भाव समझ नहीं आ रहे थे। ऑटो में लगे डाले का मेजरमेंट भी समझ से परे था। बाहर से उसकी लंबाई ज्यादा, लेकिन अंदर खाली हिस्सा कम समझ में आ रहा था। वहीं शराब की हल्की गंध भी आ रही थी। शंका होने पर डाले के अंदर जाकर बारीकी से िनरीक्षण किया तो वहाँ एक गोपनीय कैबिन समझ में आया, जिसे स्क्रू से इस तरह कसा गया था, मानो ऑटो की बॉडी की कसावट हो।
कैबिन में मिली 28 पेटी शराब
पुलिस ने केबिन खुलवाया तो अंदर अंग्रेजी शराब की 28 पेटियाँ सलीके से रखी मिलीं। जाँच करने पर पेटियों में करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की 1400 पाव अंग्रेजी शराब मिली।
चार आरोपी गिरफ्तार
अवैध रूप से शराब की तस्करी करने पर पुलिस ने ऑटो चालक गोहलपुर, नगीना मस्जिद निवासी मोहम्मद इमरान, 22 वर्षीय तथा तीन अन्य आरोपियों बेलबाग, कंजर मोहल्ला निवासी सुदेश जाट, अमोल जाट और मुकेश जाट को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें छिंदवाड़ा के पांडुरना में एक अज्ञात व्यक्ति मिला था, जिससे चारों ने मिलकर उक्त शराब खरीदी थी और जबलपुर में बिक्री के लिए ला रहे थे।
130 लीटर कच्ची शराब जब्त
खमरिया थाना पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम बेड़ा महगवाँ में दबिश देकर अवैध शराब लेकर ग्राहक के इंतजार में खड़े उमेश चौधरी, 39 वर्षीय एवं संजय चौधरी, 19 वर्षीय को पकड़ा। आरोपियों के पास से 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई है। इसके अलावा गधेरी रोड से बाबाटोला निवासी दीपक चौधरी, 30 वर्षीय को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 कुप्पों में रखी 70 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। चरगवाँ थाना पुलिस ने ग्राम अंडिया निवासी रतनलाल गौंड़ 28 वर्ष को गिरफ्तार कर 84 लीटर कच्ची शराब जब्त की।
वहीं घमापुर थाना पुलिस ने भी चाँदमारी तलैया निवासी शकुन कुचबंधिया 40 वर्षीय को गिरफ्तार कर 60 लीटर शराब जब्त की है।
मंगेली के पास बन रही थी अवैध शराब- आबकारी टीम ने मंगेली के पास दबिश देकर 70 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा एवं लगभग 22 सौ किलो महुआ लाहन जब्त किया। कार्यवाही में 6 आरपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
कन्हैया ठाकुर, राजेश बर्मन, श्याम सुंदर गिरी और भगवान दास बर्मन को गिरफ्तार किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/confidential-cabin-was-kept-in-the-pickup-cast-for-smuggling-liquor-127844966.html
No comments:
Post a Comment