Thursday, October 22, 2020

गीता के परिजन को खोजने उसकी व माता-पिता की तस्वीर एप से बनाई

पाकिस्तान से आई गीता के माता-पिता की तलाश के बीच अब उसे आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी की जा रही है। इसमें एसजीएसआईटीएस कॉलेज आगे आया है। संस्थान ने गीता को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने का फैसला लिया है ताकि वह भविष्य में अपनी आजीविका खुद चला सके। गुरुवार को गीता संस्थान के सीआईडीआई पहुंची। वहां निदेशक आरके सक्सेना ने गीता से करीब दो घंटे तक बात भी की।

मालूम हो कि गीता के माता-पिता की खोज के लिए नए सिरे से अभियान शुरू किया गया है। इसी के तहत फेस एप के जरिए गीता व उसके माता-पिता की बीस साल पुरानी तस्वीर भी तैयार की गई है। सक्सेना ने बताया गीता के पालकों की खोज के साथ ही हम उसे आत्मनिर्भर बनाने में भी सहयोग करना चाहते हैं। गीता को संस्थान लाया गया। उसे संस्थान में तैयार की गई ब्लाइंड एप का प्रेजेंटेशन दिखाया गया।

केरल और अन्य राज्यों से जुटाई जा रही है जानकारी
आनंद सर्विस सोसायटी के ज्ञानेंद्र पुरोहित ने बताया दक्षिण भारत में गीता की खोज के लिए केरल सहित अन्य राज्यों के कई संगठन और समाजसेवियों को जोड़ा जा रहा है। सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं में गीता की जानकारी वाले वीडियो तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें मिशन गीता नामक सोशल चैनल सहित अन्य माध्यमों से उन क्षेत्रों में प्रसारित किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
To find the family of Geeta, a picture of her and parents was made from the app.


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/to-find-the-family-of-geeta-a-picture-of-her-and-parents-was-made-from-the-app-127841738.html

No comments:

Post a Comment