Wednesday, October 7, 2020

एक-दाे दिन और रात में रहेगी ठंडक, फिर बादल छाने से बढ़ने लगेगा तापमान; शहर के कुछ हिस्साें में हाे सकती है बूंदाबांदी

शहर में अभी एक-दाे दिन रात में ठंडक बनी रहेगी। इसके बाद माैसम के तेवर बदल सकते हैं। माैसम वैज्ञानिक एवं ड्यूटी ऑफिसर पीके साहा ने बताया कि गुरुवार काे अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। शुक्रवार काे यह डिप्रेशन यानी अवदाब में बदलेगा। इसके कारण बादल छाने से रात का तापमान बढ़ेगा। रविवार व साेमवार काे शहर में बादल छा सकते हैं और शहर के कुछ हिस्साें में बूंदाबांदी हाे सकती है।

गाैरतलब है कि पिछले 5 दिन से रात का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक कम 17 से 19 डिग्री के आसपास बना हुआ है। रात का तापमान 17.9 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में इसमें 0.8 डिग्री इजाफे के बावजूद यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। शहर में 3 अक्टूबर से रात का तापमान सामान्य से कम है। 13 साल बाद ऐसा हुआ है, जब अक्टूबर के पहले पखवाड़े में ऐसी ठंड पड़ रही है। बुधवार काे दिन का तापमान 34.1 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार के मुकाबले इसमें 0. 6 डिग्री की बढ़ाेतरी हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/right-now-every-day-and-night-there-will-be-cold-then-the-temperature-will-rise-due-to-cloud-cover-drizzle-can-occur-in-some-parts-of-the-city-127791369.html

No comments:

Post a Comment