Wednesday, October 7, 2020

सुबह की रिपोर्ट में ज्यादा, शाम की में कम हो जाते हैं कोरोना पॉजिटिव

राजधानी में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की दो रिपोर्ट जारी होने से गफलत की स्थिति बन रही है। सुबह जारी होने वाली रिपोर्ट शाम तक बदल जाती है। सुबह वाली रिपोर्ट में ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज रहते हैं, जबकि शाम को पॉजिटिव मामले कम हो जाते हैं। ऐसे में पिछले कई दिनों से असमंजस की स्थिति बन रही है।

जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक जो रिपोर्ट सुबह जारी होती है, उसमें कई बार एक ही व्यक्ति की दो रिपोर्ट शामिल की जाती हैं, मतलब कई लोग ऐसे भी होते हैं जो रेपिड एंटीजन टेस्ट करवाते हैं इसी के साथ आरटीपीसीआर भी करवा लेते हैं। इस वजह से आंकड़े अलग-अलग आ रहे हैं। भोपाल में सरकारी और निजी मिलाकर 24 लैब में कोरोना की जांच होती है।

दावा... सुबह जारी होने वाली रिपोर्ट में कई रिपीट सैंपल
अधिकारियों के मुताबिक सुबह जाे रिपोर्ट जारी होती है, उसमें कई रिपीट सैंपल होते हैं, यानी कई लोग ऐसे भी होते हैं जो रेपिड एंटीजन टेस्ट करवाते हैं और आरटीपीसीआर भी करवा लेते हैं। ऐसी स्थिति में उनके पॉजिटिव आने पर दोनों रिपोर्ट सुबह जारी होने वाली रिपोर्ट में जुड़ जाती हैं। इसके बाद शाम को जारी होने वाले बुलेटिन में उसे हटा दिया जाता है। इस वजह से आंकड़ों में फर्क आ जाता है। लोग दो-दो टेस्ट करवाते हैं, इसलिए ऐसी स्थिति बन रही है।

रिपीट सैंपल होने पर शाम को घटा देते हैं
कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि बहुत से लोग दो जगह टेस्ट करवाते हैं। कई संक्रमित ऐसे भी होते हैं जो संक्रमित होने के दौरान एक बार से ज्यादा टेस्ट करवाते हैं। इस वजह से सैंपल रिपीट होते हैं, जिन्हें शाम को घटा दिया जाता है।

सुबह से शाम तक ऐसे कम हो रहे संक्रमित

रिपोर्ट में इतना अंतर


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/more-reports-in-morning-corona-positive-in-evening-127791420.html

No comments:

Post a Comment