शहर के डाॅ. आंबेडकर नगर महू रेलवे स्टेशन से बुधवार काे 198 दिन बाद भाेपाल इंटरसिटी ट्रेन रवाना हाेगी। पहले दिन इस ट्रेन में स्थानीय रेलवे स्टेशन स्थित रिजर्वेशन काउंटर से एक भी टिकट बुक नहीं हुआ था। जबकि इस ट्रेन में ऑनलाइन 38 बुकिंग देर शाम तक शाे हो रही थी।
महू से भाेपाल के बीच चलने वाली यह ट्रेन बुधवार काे सुबह 6.15 बजे से महू स्टेशन से भाेपाल के लिए रवाना हाेगी। इस ट्रेन में अब तक 38 सेकंड क्लास की सीट की ऑनलाइन बुकिंग हुई है। एसी सीट की बुकिंग नहीं हुई है। रिजर्वेशन काउंटर से इसमें से एक भी टिकट बुक नहीं हुआ है। इस ट्रेन में यात्री ट्रेन रवाना हाेने के दाे घंटे पहले तक ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। सबसे कम राशि का देवास का टिकट, इंदाैर जाने वाले यात्री के लिए भी यही इस ट्रेन में सबसे कम राशि का टिकट देवास तक का बुक हाे रहा है। इस टिकट की दर 50 रुपए है। महू से अगर किसी यात्री काे इंदाैर स्टेशन जाना है ताे उसे भी देवास का टिकट की लेना हाेगा। पूर्व में जब यह ट्रेन चलती थी ताे इसमें सामान्य काउंटर से 30 रु. में इंदाैर का टिकट मिल जाता था। अभी काेविड स्पेशल के चलते इसके टिकट में यह बदलाव आया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/not-a-single-ticket-was-booked-from-the-reservation-counter-127788694.html
No comments:
Post a Comment