Tuesday, October 6, 2020

पुलिस लिखी बिना नंबर की गाड़ी रोकी तो युवक बोला- एडीजी का गनमैन हूं, देख लूंगा; 500 रुपए का चालान काटा

मंगलवार रात मल्हारगंज क्षेत्र में वायर फैक्टरी चौराहे पर चल रही चेकिंग में थाने के कांस्टेबल योगेश ने बिना नंबर की बाइक पर आए युवक को रोका। उसकी बाइक पर आगे पुलिस लिखा था। पीछे नंबर नहीं था।

कांस्टेबल नंबर प्लेट को लेकर आपत्ति ली तो वह बोला कि मैं एडीजी वरुण कपूर का गनमैन हूं...तुम्हें देख लूंगा। बदसलूकी करने से रोका तो वह थाने से हटवाने की धमकी देने लगा। इस दौरान कांस्टेबल ने फोटो खींच लिए। फिर एसआई राजकुमार को जानकारी दी। पहले तो वह बात करवाने के बाद चला गया, लेकिन बाद में वापस आया और 500 रुपए का चालान कटवा लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस ने बनाया 500 का चालान।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/police-stopped-the-car-without-writing-so-the-young-man-said-i-am-the-gunman-of-adg-i-will-see-challan-of-500-rupees-127787981.html

No comments:

Post a Comment