Wednesday, October 21, 2020

रेल कर्मचारियों को दशहरे के पहले बोनस की घोषणा, रेल रोको आंदोलन स्थगित

रेल कर्मचारियों को दशहरे के पहले बोनस जारी हो जाएगा। बुधवार को केंद्रीय केबिनेट की बैठक में वित्त मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। बोनस की घोषणा के बाद गुरुवार को होने वाला रेल रोको आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने नवरात्रि के पहले बोनस जारी नहीं होने पर 22 अक्टूबर को पूरे देश में रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया था। इसके लिए पूरे देश के 13 लाख से ज्यादा रेल कर्मचारी तैयारी कर चुके थे। नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन मंडलाध्यक्ष पुष्पेंद्र कापड़े ने बताया आंदोलन के एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर केबिनेट की बैठक हुई। इसमें रेलवे के बोनस के प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय ने अनुमति दे दी। केबिनेट से अनुमति मिलते ही रेलवे ने इसकी सूचना ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन को दी। इसके बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया है। दशहरे के पहले बोनस की राशि कर्मचारियों के खाते में जारी हो जाएगी। रेलकर्मियों को 7000 की सीलिंग लिमिट के हिसाब से 78 दिन का 17 हजार 951 रुपए उत्पादन के आधार पर प्रोडक्टिविटी लिंक बोनस ( पीएलबी ) दिया जाएगा। बोनस की घोषणा के बाद बुरहानपुर स्टेशन पर रेल कर्मचारियों को जानकारी दी गई और आगे भी कर्मचारी हित में होने वाले आंदोलन के लिए सहयोग देने के लिए कहा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Railway employees announced bonus before Dussehra, rail stop movement suspended


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/railway-employees-announced-bonus-before-dussehra-rail-stop-movement-suspended-127838317.html

No comments:

Post a Comment